ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20211007 WA0051 850x491 1 पट्टो के आवेदन के लिए सहायता शिविर लगेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी व नगर मित्र के संयुक्त तत्वाधान में प्रशासन शहरों के संग अभियान में बनने वाले पट्टो के आवेदन के लिए सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू ने बताया कि 8 को बाबा रामदेव मंदिर रोड पांच नंबर ट्यूबवेल के पास सुजानदेसर गंगाशहर व 9 अक्टूबर 2021 को लक्ष्मण जी कड़वासरा के मकान के पास पुरानी शिवबाड़ी रोड अंबेडकर कॉलोनी में सुबह 10:00 से 5:00 तक का शिविर लगाया जाएगा जिसमें माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित किसी भी प्रकार के पट्टे का आवेदन नहीं जमा किया जाएगा। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित कैटेगरी को छोड़कर अन्य कैटेगरी के पट्टो के आवेदन नियमानुसार इस शिविर में नगर मित्र के माध्यम से किए जा सकेंगे । संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस उद्देश्य से इस शिविर में ईमित्र ,नोटरी व फोटो स्टेट की सुविधा निशुल्क की गई है। राजकुमार किराडू ने बताया की इस शिविर को सफल बनाने लिये आज माहवीर चौक से इसकी शुरुआत की गई गंगाशहर,भीनासर,चोपड़ा बाड़ी, सुजानदेसर, किसमीदेसर व अन्य क्षेत्रों में घर घर जाकर पेम्पप्लेट वितरण कर प्रचार किया गया। जिसमें कन्हैया लाल भाटी संपत राजपुरोहित भीखाराम कड़ेला लक्ष्मी कांत बिस्सा किशन किराडू व भीमराज सेवक ने अपना योगदान दिया


Share This News