2016 10image 08 29 273693059agresen ll भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज का जयंती महोत्सव 7 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post राजस्थान। भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज का 5145 वां जयंती महोत्सव आगामी आसोज सुदी एकम , 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार को बड़े उत्साह ओर श्रद्धा भक्ति से मनाया जायेगा। समाज से जुड़े रामचंद्र अग्रवाल ने बताया सायं 8 बजे श्री अग्रसेन भवन, गोगागेट में भगवान श्री अग्रसेन जी का श्रृंगार, पूजन एवं भव्य आरती की जायेगी। इस पावन अवसर पर समाज बंधु कर पूजन – आरती में षामिल होंगे। बाद में प्रसाद वितरण भी किया जायेगा।
भगवान श्री अग्रसेन जयंती को अग्रवाल बंधु अपने घर एवं प्रतिश्ठान में कुलदेवी महालक्ष्मी जी एवं भगवान श्री अग्रसने जी का पूजन – माल्यापर्ण – प्रसाद करेंगे तथा सायं काल को अपने घरों में 11 दीपक जला कर अग्रकुल प्रर्वतक भगवान अग्रसेन जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

IMG 20211006 WA0148 भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज का जयंती महोत्सव 7 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20211006 WA0144 भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज का जयंती महोत्सव 7 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, बीकानेर। श्राद्ध पक्ष में एक पखवाड़े से चल रहे पितर तर्पण अनुष्ठान की पुर्णाहुति पुरानी गिन्नानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर तथा गायत्री प्रज्ञा संस्थान किलचु में की गई।
बुधवार को सर्वपितृ अमावस्या पर महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से यज्ञाचार्य उमा शंकर गुप्त के नेतृत्व में पितर तर्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलांजलि, पिंडदान तथा यज्ञ में विशेष आहुतियां प्रदान कर की गई। इस अवसर पर ईंजीनियर अमर सिंह वर्मा, रामकुमार चौहान, धनंजय सारस्वत, पंकज गोयल, राजीव भार्गव, ओमा भाटी, शोभा सारस्वत, मंजू तंवर, सुशीला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पितृ तृपण कार्य किये। यज्ञाचार्य डाॅ उमाकांत गुप्त ने कहा कि समय बदल रहा है और महिलाओं में सामाजिक जागृति आ रही है और वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।

कोरोना वारियर्स को इम्युनिटी बूस्टर किट देकर किया सम्मानित

प्लान इंडिया संस्थान द्वारा कोरोना वारियर के सम्मान में इम्युनिटी बूस्टर किट का वितरण स्वास्थ्य भवन सभागार में किया गया। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ ओम प्रकाश चाहर के हाथों 108, 104 ड्राइवर और सहायक स्टॉफ को किट प्रदान करने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा, प्लान इंडिया के नरेंद्र सिंह भाटी व फतेह सिंह मौजूद रहे।
भाटी ने बताया कि प्लान इंडिया एक स्वयं सेवी संस्थान है जो बीकानेर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और महिलाओं, बालिकाओ से जुड़े मुद्दों पर काम करती है। वर्तमान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में संस्थान धरातल में प्रमुखता से कार्य करने वाले सफाई कार्मिको, स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंस ड्राइवर, सहायक स्टॉफ को इम्युनिटी बूस्टर किट से समानित कर रही है। इस मुहिम के तहत 211 किट का डिस्ट्रीब्यूशन किया जायेगा।


Share This News