1633444268344 1633444267277 1633444267038 1633444265685 1633444265183 1633444264910 1633444264686 1633444264287 1633444264037 1633444263848 1633444263205 1633444263006 1633444262600 rankakanya 3 पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना, रांका ने 101 कन्याओं को करवाया भोजन * कोरोना की रिपोर्ट * मच्छरजनित रोगो की जानकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20211005 WA0145 पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना, रांका ने 101 कन्याओं को करवाया भोजन * कोरोना की रिपोर्ट * मच्छरजनित रोगो की जानकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar post राजस्थान। बालिकाएं शक्तिरुपेण होती हैं, पौराणिक काल से कन्याओं को देवी स्वरूप मानने तथा उनके पूजन की परम्परा रही है। वर्तमान दौर में भी बालिकाओं को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। यह बात भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने मंगलवार को कन्या भोजन के दौरान कही। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ किए गए 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत 19वें दिन 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि माँ जगदम्बा की आरती कर, नन्ही बालिकाओं को भोजन करवा कर पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की गई। भाटी ने बताया कि कन्याओं को भोजन व्यवस्था के दौरान पवन महनोत, भगवान सिंह मेड़तिया, कुलदीप यादव, ओम राजपुरोहित, भगवतीप्रसाद गौड़, मोहम्मद ताहिर, राजेंद्र शर्मा, शंकर सिंह राजपुरोहित, तेजाराम राव, पुखराज सोनी, सूरजमल पडि़हार, अनिल सोनी, टेकचन्द यादव, गौरीशंकर देवड़ा, जगदीश मोदी, राजेंद्र व्यास, दिनेश सांखला, आनंद सोनी, मनोज परिहार, नरेंद्र भादाणी, सुनील मिड्ढा, पूजा भाटी, भव्य राजपूत, दिग्विजय पांडे, लक्की पंवार एवं प्रणव भोजक आदि शामिल रहे।

Corona : बीकानेर। कुल सेम्पल- 956
पॉजिटिव- 00
रीकवर-. 01
कुल एक्टिव केस- 4
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 00
होम क्वारेन्टइन- 04
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
00 माइक्रो कंटेनमेंट

नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस हुआ आयोजित
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तहत मंगलवार को नारी निकेतन में महिला एवं बालिका कल्याण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशीला गहलोत द्वारा की गई। नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि इस दौरान आवासनियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा नारी निकेतन बालिका गृह की आवासनियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम के अंत में नीलम पंवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।सप्ताह के तहत राजकीय बालिका गृह में बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस की शुरूआत सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग कविता स्वामी ने गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण से की। इसके बाद बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा बनाई गई पेन्टिंग प्रतियोगिता की विजेताओं को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष किरण सिंह ने पुरस्कृत किया।

एंटी लार्वल गतिधिविधियों की दी जानकारी
बीकानेर। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय, एलआईसी के जयपुर रोड स्थित कार्यालय, बीएसएफ कैम्पस, एसबीआई की पब्लिक पार्क शाखा तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर निगम द्वारा आयोजित शिविर में आमजन को डेंगू से बचाव के प्रति जागरुक किया तथा एंटी लार्वल गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नीलम प्रताप सिंह भी साथ रहे।


Share This News