ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210913 125528 11 कांग्रेस और आरएसी के जवानों के बीच हाथापाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। बीकानेर में आज जिला कलेक्ट्रेट पर आरएसी के जवानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई है। कांग्रेसी कार्यकर्ता कल यूपी में प्रिंयका गांधी के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थें। इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आरएसी के जवानों ने रोका। जिससे माहौल गर्मा गया और आएसी औैर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई हो गयी। आरएसी के जवानों ने सुमित कोचर,मनोज चौधरी के साथ हाथापाई की। जिससे कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत आग बबूला हो गए और जवानों से भिड़ गए। दरअसल मामला 5 से अधिक लोगों के ज्ञापन के लिए अंदर जाने से जुड़ा है। कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अंदर जा रहे थें। इसी दौरान आरएसी के जवानों ने उन्हें रोका और नहीं माने तो बात हाथापाई तक जा पहुंची। बता दे कि कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष यशपाल के नेतृत्व में कल यूपी में प्रिंयका गांधी के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थें। इस सम्बंध मेंं जिला अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र और यूपी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। लखीमपुर में उपजे तनाव के बाद जब प्रिंयका गांधी को नजरबंद किया गया था। अध्यक्ष गहलोत ने मांग है कि प्रिंयका गांधी के खिलाफ की कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जावे।


Share This News