ताजा खबरे
IMG 20210920 005049 कतरियासर का आसोज मेला स्थगित * कोरोना में आज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। गुरु जसनाथ जी एवं सती माता कालल्दे का आसोज सुदी तीज-चौथ (9 व 10 अक्टूबर) को परंपरागत रूप से भरने वाला सती माता कालल्दे मन्दिर मेला इस बार भी स्थगित रहेगा।
सती माता कालल्दे मन्दिर महंत मोहननाथ ज्याणी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं के मद्देनजर सती माता कालल्दे मन्दिर कतरियासर में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले (आसोज मेला)का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया हैं। श्रद्धालुओं से आग्रह है कि कोविड नियमों की सख्ती से पालना के साथ घर पर ही पूजा अर्चना करे।

पांच बुनकरों को दिया जाएगा जिला स्तरीय पुरुस्कार
राज्य के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा बुनकरों को जिला स्तरीय पुरुस्कार दिया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 5 बुनकरों का जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि सुमन को कोंटिग ऊनी उत्पाद के लिए प्रथम, मेघाराम को सूती दरी के लिए द्वितीय, जेठाराम को सूती कपड़ा ड्रेस मटेरियल के लिए तृतीय पुरुस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार लालचंद को सूती खेस एवं लीलाधर मोडासिया को राजीव शाल के लिए सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इनमें से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले बुनकरों के आवेदन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भिजवाए जाएंगे।

तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने के बाद 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि मुक्ता प्रसाद नगर स्थित रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 5 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। इसी प्रकार लूणकरणसर स्थित मां ब्रह्माणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा पीबीएम अस्पताल रोड स्थित माया मेडिकल में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्मों का अनुज्ञा पत्र 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक 10 दिवस के लिए निलंबित किया गया हैं।

मालासर में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
विभिन्न योजनाओं से किया लाभांवित
बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को मालासर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर के दौरान तैयार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पालनहार स्वीकृति पत्र, नरेगा जाॅब कार्ड तथा पट्टा वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीण इन शिविरों का लाभ उठाएं। विभागीय अधिकारी इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। शिविरों के दौरान प्राप्त सभी प्रकरण निस्तारित हों, ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा कहा कि शिविरों के दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा इनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया। शिविर प्रभारी अधिकारी तथा शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई, विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों के लिए रहा लाभदायक
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर आमजन के लिए लाभदायक रहा। जिला कलक्टर ने मालासर में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भूमि का पट्टा किया। वहीं राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय में शिविर के दौरान विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर की प्रभारी अधिकारी रचना भाटिया ने बल्ब जलाकर इस सुविधा को आरम्भ किया। वहीं स्थानीय भामाशाह द्वारा स्कूल के लिए पंखा भी भेंट किया गया।
मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में होंगे शिविर
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को बीकानेर के हुसंगसर, लूणकरणसर के सुंई, श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान तथा कुंतासर, पूगल के पहलवान का बेरा, नोखा के जयसिंहदेसर मगरा तथा बंधाला में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

कोरोना की रिपोर्ट। कुल सेम्पल- 243
पॉजिटिव- 00
रीकवर-. 00
कुल एक्टिव केस- 5
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 00
होम क्वारेन्टइन- 05
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
00 माइक्रो कंटेनमेंट

IMG 20211004 WA0119 कतरियासर का आसोज मेला स्थगित * कोरोना में आज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News