ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210926 171036 पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर एसपी प्रीति चन्द्रा ने शहर में होने वाले सट्टे के कारोबार को बड़े गंभीरता से लेते हुए आये स्वयं सटोरियों को लेकर सभी थानाधिकारियों व मुखबिर तंत्र व साइबर टीम को अलर्ट मोड पर ले रखा है। जिसका नतीजा सामने है आये दिन पुलिस शहर के बुकियों पर प्रहार कर रही है। अब तो सटोरियों के पसीने आने लगे है। पिछले एक सप्ताह से लगातार सटोरियों पर कार्यवाही एसपी का खौफ सटोरियों में बैठ गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के चुंकी नाके पास स्थित कॉलोनी में सटोरियों ने अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा था जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बीकानेर के तीन बड़े क्रिकेट बुकियों को दबोचा है। इनके पास करोड़ों रूपयों का हिसाब किताब, 16 लाइन का बॉक्स (अटैची) व 15 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नयाशहर इलाके में इन बुक्कियों ने अपना ठिकाना बना रखा था। गिरफ्तार बुक्कियों की पहचान लक्ष्मण जाट, सुशील भूरा व राकेश पिंचा के रूप में बताई जा रही है। तीनों नोखा निवासी हैं तथा चुंगी नाके के पास स्थित कॉलोनी में इन्होंने ठिकाना बना रखा था।
इन्होंने गिरीराज व्यास, सोलापुर व राजेश नाथ से लाइन ली बताते हैं।कार्रवाई एसपी प्रीति चंद्रा की मॉनिटरिंग में डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां व नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीम ने की है।


Share This News