ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210913 125528 95 सहायक विकास अधिकारी के साथ धक्का मुक्की, कार्य बहिष्कार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। नई गठित बज्जू खालसा पंचायत समिति के प्रधान पति और पुत्र ने सहायक विकास अधिकारी के साथ बुधवार को धक्का मुक्की की। इस आशय का आरेाप लगाते हुए जिले के सभी सहायक विकास अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। दोनों पर राजकार्य में बाधा दर्ज करने का मामला दर्ज करवाने के लिए बज्जू पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।
पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा गया है कि सहायक विकास अधिकारी किशनाराम प्रजापत बुधवार को अपने कार्यालय में काम कर रहे थे, तभी प्रधान ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया। वहां प्रधान पप्पूदेवी तेतरवाल के साथ ही उनके पति भागीरथ तेतरवाल और पुत्र सुरेश तेतरवाल भी थे। दोनों ने किसी बात को लेकर पहले अभद्रता की, गाली गलौच की और बाद में धक्का मुक्की शुरू कर दी। सरकारी कागजात भी छीनने का आरोप लगाया गया है।
सरकारी काम में हस्तक्षेप
पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रधान के पति और पुत्र का सरकारी कामकाज में बहुत ’यादा हस्तक्षेप है। प्रधान के कक्ष में प्रधान के पुत्र और पति आए दिन अधिकारियों को निर्देश देते हैं। प्रधान पप्पू देवी के खिलाफ पंचायत राज अधिनियम की धारा 1996 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। राजस्थान पंचायती राज एवं सहायक विकास अधिाकारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद व्यास व जिला मंत्री गोपालदान चारण ने चेतावनी दी है कि अगर प्रधान पुत्र और पति को गिर तार नहीं किया गया तो प्रशासन शहरों के संग अभियान में कार्य बहिष्कार किया जायेगा।


Share This News