IMG 20210925 092406 पीएम मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन से अनेक मसलों पर चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एशिया में हालात बदले है। पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 90 मिनट की बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 एवं जलवायु परिवर्तन, व्यापार और हिंद-प्रशांत सहित प्राथमिकता वाले कई मुद्दों पर चर्चा की। यह पर बायडेन ने कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों की नियति ही शक्तिशाली, मजबूत (बनना) और करीब आना है। राष्ट्रपति बायडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि वे आज अमेरिका-भारत के संबंधों का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। बायडेन ने भारत एवं अमेरिका के मीडिया कर्मियों के समक्ष कहा कि उनका काफी समय से यह मानना रहा है कि अमेरिका एवं भारत के संबंध वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकालने में सहायता कर सकते हैं।


Share This News