ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210920 005122 7 पीबीएम अस्पताल में युवती को छेड़ा, परिजनों ने की धुनाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीज के रिश्तेदार युवती को इशारा करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती के रिश्तेदारों ने युवक की जमकर धुनाई की बाद में युवक को पीबीएम पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के क्यू वार्ड में भर्ती मरीज के पास देखभाल के लिए रह रही युवती को इशारे किए। वार्ड में जब युवती के रिश्तेदार आए तो उसने आपबीती बताई। युवती के रिश्तेदारों ने जब युवक को ललकारा तो वह वार्ड से भाग छूटा। युवक भाग कर कैंसर अस्पताल के परिसर में चला गया जहां एक शौचालय में खुद को बंद कर लिया। हैड कांस्टेबल साहबराम ने बताया कि युवक पर युवती के साथ छेडछाड़ का आरोप है। कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके चेहरे व नाक पर चोटे आई है ट्रोमा सेंटर में इलाज के लिये ला जाया गया। युवक ने कैसर अस्पताल के शौचालय में खुद को बंद कर लिया इस दौरान वहां भीड़ लग गई। सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए बाद में शौचालय का गेट खोलकर युवक को बाहर निकाला युवक की युवती के रिश्तेदारों ने जममकर धुनाई की उसे पीटते हुए कैसर अस्पाल से बाहर लाए। कैंसर अस्पताल में हंगामें की सूचना पर पीबीएम अस्पताल पुलिस चौकी से हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी मय जाब्ता पहुंचे।


Share This News