ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210913 125528 80 कविता संग्रह सुन पाते भीतर का संगीत का लोकार्पण सोमवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान एवं मुक्ति संस्था के तत्वावधान में शिक्षाविद् डॉ पी सी आचार्य के कविता संग्रह सुन पाते भीतर का संगीत का लोकार्पण सोमवार को सूरज भवन में होगा ।शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के सचिव साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि गायत्री प्रकाशन बीकानेर से प्रकाशित डॉ पी सी आचार्य का सद्य प्रकाशित हिन्दी कविता संग्रह सुन पाते भीतर का संगीत का लोकार्पण सोमवार 27 सितम्बर को शाम 6:15 बजे आसानियो का चौक स्थित सूरज भवन में होगा ।
स्वर्णकार ने बताया कि लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता ओमप्रकाश सारस्वत शिविरा पत्रिका के पूर्व सम्पादक शिक्षाविद एवं सदस्य राज्य शिक्षा नीति करेंगे तथा समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक साहित्यकार-पत्रकार मधु आचार्य “आशावादी” होंगे एवं विशिष्ट अतिथि कवि – कथाकार राजेन्द्र जोशी होंगे ।उन्होंने बताया कि लोकार्पण समारोह में मुख्य वक्ता कवि – आलोचक डॉ नीरज दइया होंगे ।


Share This News