ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210920 010325 5 विश्वविद्यालयों की 25 से  27 सितम्बर की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर/बीकानेर । उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि रीट परीक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश बुधवार को जारी किए गए है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि रीट परीक्षा में लगभग 26 लाख परीक्षार्थियों के बैठने की संभावना है। इसके कारण यातायात के साधनों पर अत्यधिक भार रहेगा। इससे विश्वविद्यालयों की नियमित परीक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में असुविधा हो सकती है। अतः 25   से  27 सितम्बर की परीक्षाएं स्थगित की गई है।
  उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहूलियत देखते हुए समस्त राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालय तथा समस्त निजी विश्वविद्यालय की 25 एवं 27 सितम्बर, 2021 को नियत परीक्षाएं पुनर्योजित कर अन्य तिथियों में परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्ेिचत करने के लिए विश्वविद्यालयों को कहा गया है।


Share This News