ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210913 125528 3 महिला कांस्टेबल से भी अश्लील वीडियो मामले में होगी पूछताछ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। अश्लीलवीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस उप अधीक्षक हीरलाल सैनी के बाद महिला कांस्टेबल को भी एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी ने महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद17 सितंबर तक एसओजी ने महिला कांस्टेबल को रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार हुए राजस्थान पुलिस के अधिकारी हीरालाल सैनी को भी 17 सितंबर तक एसओजी को रिमांड पर सौंप दिया गया है अब एसओजी महिला कांस्टेबल से भी अश्लील वीडियो मामले में पूछताछ करेगी बता दें कि हीरालाल सैनी के एक महिला कांस्टेबल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में महिला का बच्चा भी साथ नजर आ रहा था। बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय ने आरोपी हीरालाल सैनी समेत इस मामले में लीपापोती करने वाले करीब आधा दर्जन अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया है। उसके बाद एसओजी ने आरोपी हीरालाल सैनी को उदयपुर से गिरफ्तार किया था। 
गलती से महिला ने वाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया था वीडियो
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल के पास कई फोटो और वीडियो मौजूद थे। कहा जा रहा है कि महिला ब्लैकमेल करने की भी प्लानिंग कर रही थी। महिला 10 जुलाई को बनाए गए वीडियो को अपने मोबाइल में सेवकरना चाहती थी। लेकिन गलती से वीडियो उसके वाट्सएप स्टेटस पर चल गया। महिला के एक रिश्तेदार ने इसकी जानकारी उसे दी। महिला ने फिर वीडियो को हटा भी लिया, लेकिन तब तक काफी लोग वीडियो को डाउनलोड कर चुके थे। 
बच्चे ने की थी ये जिद्द
सूत्रों के मुताबिक 10 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल के बच्चे का जन्मदिन था। बच्चे ने स्वीमिंग पूल जाने की जिद की थी। फिर महिला ने डीएसपी हीरालाल सैनी से संपर्क किया। दोनों ने जयपुर में मिलने का कार्यक्रम बनाया। इसके बाद 10 जुलाई को पुष्कर के लिए रवाना हुए। फिर पुष्कर के एक रिसॉर्ट में दोनों ठहरे थे।


Share This News