IMG 20210905 WA0215 कचरा पात्र भेटकर चलाई स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा की मुहिम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। अध्यक्ष प्रशांत कल्ला और सचिव मेहुल पुरोहित ने बताया कि रोटरेक्ट क्लब बीकानेर द्वारा अपनी सोच स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय जवाहर पार्क में स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा डायरेक्टर कमल राठी के नेतृत्व में पांच कचरा पात्र भेंट किए कमल राठी ने बताया कि क्लब द्वारा यह मुहिम पिछले 4 साल से चलाई जा रही है इन 4 वर्षों में क्लब ने अनेकों स्थान पर कचरा पात्र भेंट किए तथा शहर के जाने-माने चौराहों को साफ कर स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा मुहिम को आगे बढ़ाया है राठी ने बताया कि क्लब द्वारा आगे भी इस प्रकार से और अधिक संख्या में कचरा पात्र को शहर के जाने-माने मंदिरों और अस्पतालों में भेट किया जाएगा इस कार्यक्रम में क्लब से पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष, निपुण राठी, व योगी बागडी आदि उपस्थित रहे।


Share This News