ताजा खबरे
IMG 20210725 232810 6 40 की मौत के बाद स्कूलें 6 सितंबर तक बंद Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कहर की वजह से अब तक करीब 40 लोगों की मौत पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले की सर्विलांस टीम से जांच करायी जाएगी। जिला प्रशासन ने अब तक 32 बच्‍चों समेत करीब 40 लोगों की डेंगू से मौत की पुष्टि की है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने आठवीं कक्षा तक के लिये सभी स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि यह आदेश सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अध्यापन कार्य कर रहे सभी संस्थानों पर लागू रहेगा। यदि किसी के द्वारा इस आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसके खिलाफ दंडात्मक व विधिक कार्यवाही की जाएगी।


Share This News