ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20210831 WA0195 राम मंदिर के मॉडल की झांकी के साथ केदारनाथ मंदिर की झांकी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भानी जी की बाड़ी में वास्तु के कलाकार हरि स्वामी तथा उनकी टीम ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया।
उन्होंने अपने साथियों रामू पालीवाल कमलकांत स्वामी विजय कमल रांकावत श्याम सुंदर उमेश गणेश पुरोहित तथा गौतम के साथ मिलकर अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर की भव्य झांकी का निर्माण किया। इस भव्य झांकी की विशेषता यह रही की अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर का हुबहू मॉडल बना कर आश्चर्यचकित कर दिया। इसी प्रकार आर्टिस्ट हरि स्वामी रामू पालीवाल और उनकी टीम ने हिमालय की गोद में हिंदुओं के तीर्थ के रूप में विख्यात केदारनाथ मंदिर की झांकी को भी हिमालय की पहाड़ियों के भव्य एवं सुंदर दर्शन के साथ प्रस्तुत किया।
हरि स्वामी और उनके कलाकार दल से बात करने पर बताया कि यह भव्य झांकियों का निर्माण लगभग 6 माह की मेहनत का परिणाम है उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की यह झांकी बनाने में हमने पूर्ण सावधानी का ध्यान रखा है इसी प्रकार केदारनाथ की झांकी बनाते समय हिमालय की गोद में बनी हुई मंदिर की झांकी का दर्शन हो यह भी प्रयास किया गया है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जन्माष्टमी की झांकी देखने के लिए नगर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी जो आज तक जारी है।


Share This News