ताजा खबरे
प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापनचुनाव : वार्ड 73 में भाजपा को मिला समर्थन, दीपक पारीक को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दिया समर्थनभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीकानेर में, संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्पचुनाव : सास को सीधी टक्कर, दो बहुओं ने ठोकी ताल, घर-घर पहुंची चुनावी जंग8 सितंबर को बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह,13 साक्षरताकर्मी होंगे सम्मानितवार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटनचुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालयबिजली बन्द रहेगी
IMG 20210725 232810 155 हॉस्पिटल में महिला के साथ ठगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। रुपए ठगने के साथ ही उसकी महिला परिजन के साथ छेड़छाड़ भी हुई है। हॉस्पिटल के सुरक्षा अधिकारियों की नजर में मामला आने के बाद इसकी पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। तीन दिन में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है।
मुताबिक के-वार्ड मे भर्ती महिला के परिजनों से नजदीकी बढ़ाकर एक लपके ने जल्द जांच और इलाज करवाने के नाम पर आठ सौ रुपाए ठग लिए। इतना ही नहीं मरीज के पास रहने वाली महिला परिजन से नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश। महिला ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी तो वह भाग खड़ा हुआ।
मामला हॉस्पिटल के सुरक्षा अधिकारियों के सामने आया तो उन्होंने परिजनों को ढांढ़सा बढ़ाने के साथ ही पुलिस चौकी में रिपोर्ट दी। लपके की पहचान भी हो चुकी है। बताया जाता है कि हॉस्पिटल के बाहर की चाय की दुकान पर काम करता है। इसके नाम सहित पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ.परमेन्द्र सिरोही ने भी पुलिस चौकी फोन पर लपकों पर कार्रवाई का आग्रह किया है। हॉस्पिटल में शिकार ढूंढऩे के लिए लपके अधिकृत तौर पर आउटडोर की पर्ची कटवाते हैं। कई बार पर्ची के आधार पर डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगते हैं। दिखाते हैं। जांच करवाने लैब जाते हैं। पर्ची लेकर वार्डों-गलियारों में घूमते हैं और इसी दौरान कहीं भी अपना शिकार तलाश लेते हैं


Share This News