ताजा खबरे
प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापनचुनाव : वार्ड 73 में भाजपा को मिला समर्थन, दीपक पारीक को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दिया समर्थनभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीकानेर में, संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्पचुनाव : सास को सीधी टक्कर, दो बहुओं ने ठोकी ताल, घर-घर पहुंची चुनावी जंग8 सितंबर को बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह,13 साक्षरताकर्मी होंगे सम्मानितवार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटनचुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालयबिजली बन्द रहेगी
IMG 20210407 182711 16 नवजात बच्ची पर थी चींटियां, अब पीबीएम में सुरक्षित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news ,बीकानेर। एक नवजात बच्ची के ऊपर चींटियां मंडरा रही थी। सिविल लाइंस इलाके में 38 नंबर कोठी के पास की है घटना। यहाँ एक नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया है। बच्ची को पीबीएम के बच्चा वार्ड में भर्ती करवाया गया है। पीबीएम चौकी के हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी के अनुसार बच्ची बिल्कुल स्वस्थ व सुरक्षित है। अनुमान है कि उसका जन्म आज ही किसी समय हुआ होगा।
दरअसल, शाम करीब पौने चार बजे नर्सिंग कर्मी संदीप पायल के घर से उसकी भाभी का फोन आया। सूचना मिली कि कोठी के पास स्थित भैरव मंदिर के समीप एक बच्ची पड़ी है। संदीप ने हरिकिशन राजपुरोहित को सूचित किया। राजपुरोहित ने रमेश व्यास को सूचित किया। रमेश व्यास वहां से पास ही थे, तुरंत मौके पर पहुंचे। संदीप व हरिकिशन भी पहुंचे। बच्ची जिंदा थी। उसके शरीर पर चींटियां चढ़ी हुई थी। व्यास ने तुरंत बच्ची को बच्चा वार्ड में भर्ती करवाया। गनीमत रही कि समय रहते सही व्यक्तियों को सूचना पहुंची और बच्ची सही सलामत रह पाई।


Share This News