ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20210826 WA0155 भैरव तूम्बड़ी सम्मान समारोह 5 सितम्बर को, पोस्टर का हुआ लोकार्पण Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शहर की संस्कृति को जीवित करने वाली संस्था रमक झमक द्वारा जाने-माने भैरव भक्त पं. छोटूलाल ओझा की स्मृति में भैरव तूम्बड़ी सम्मान समारोह 5 सितम्बर, रविवार को होगा। संस्था के मुख्य संरक्षक पं. प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि सम्मान समारोह से सम्बन्धित पोस्टर का लोकार्पण गुरुवार को रानीबाजार स्थित भैरव गिरि मठ में मठ के अधिष्ठाता इंद्रानंदगिरीजी महाराज, राजस्थान गौ सेवा संघ बीकानेर के कार्यालय सचिव बलदेव भादाणी, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीवत्स पांडे व पंडित देव ओझा ने किया। प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि भैरव तूम्बड़ी सम्मान समारोह में भैरव साधक, भैरव सेवक एवं समय-समय पर सियाणा धाम में सेवा देने वाले 15 सेवादारों का सम्मान किया जाएगा। सेवादारों में बीकानेर शहर, खींदासर, झझू, ब्यावर, कोलकाता से शामिल है। इस अवसर पर एक सेवादार को विशिष्ट सेवा के रुप में तूम्बड़ी दी जाकर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में सियाणा भैरव धाम के पूजारी ईश्वरसिंह सांखला भैरवनाथ की आरती करेंगे।


Share This News