IMG 20210725 232810 143 पिस्तौल की नोक पर सोने की चैन और नकदी छीनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में बदमाश बुलंद हौसले के साथ वारदात कर रहे है। जिले के कोलायत तहसील थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वह अपनी गाड़ी से जा रहा था तब एक युवक ने उसकी गाड़ी रोकी और पिस्तौल दिखा कर सोने की चेन व नगदी छीन ली। पुलिस के अनुसार नोखड़ा निवासी श्यामलाल पुत्र लीलाधर ने पुलिस को बताया कि बिजाराम पुत्र पोलाराम मेघवाल ने उसका रास्ता रोककर पिस्तौल दिखाकर गाड़ी से नीचे उतारा और जान से मारने की नियत से उसके साथ पहले मारपीट की तथा उसके गले में पहनी सोने की चेन व 2 हजार रुपये गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपये ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई नैनूसिंह को दी गई है।


Share This News