ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210725 232810 119 विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृतियां जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत ऊर्जा मंत्री तथा बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. बी. डी. कल्ला की अभिशंषा से विधायक मद सामान्य से 20 लाख रुपये के 2 कार्य, उच्च शिक्षा मंत्री तथा श्रीकोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी की अभिशंषा से सामान्य मद में 3.52 लाख रुपये के 2 कार्य, खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल की अभिशंषा पर खाजूवाला विधान सभा क्षेत्र में सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हैल्थ इन्फास्ट्रक्चर अन्तर्गत 15 लाख रूपये के 3 कार्य एवं विधायक मद सामान्य से 55 लाख रूपये के 12 कार्य, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी की अभिशंषा पर 8.05 लाख रुपये के 2 कार्य, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई की अभिशंषा पर सामान्य मद में 10 लाख रुपये का 1 कार्य एवं लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा की अभिशंषा पर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए विभिन्न उपस्वास्थ्य केन्द्रों हेतु 4.90 लाख रुपये के 7 कार्यों की स्वीकृतियां प्रसारित की गई हैं। इस प्रकार से जिला परिषद द्वारा विधायकों द्वारा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 22 जनोपयोगी कार्यों के लिए 117.47 लाख की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जिले के विधायकों से प्राप्त अनुशंषाओं के अधार पर योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार शीघ्रता शीघ्र स्वीकृतियां जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।


Share This News