ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20210407 182711 13 तालिबान के खिलाफ पजंशीर में बगावत, आखिर पंजशीर पर क्यों नहीं हुआ कब्ज़ा! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post खूंखार तालिबानी ‘आतंक’ के खिलाफ बगावत की चिंगारी पंजशीर में उठ रही है, यहां नॉर्दन एलायंस ने अपना झंडा फहरा दिया है। बता दें कि पंजशीर पर तालिबान कब्ज़ा नहीं कर पाया है। इसके अलावा जलालाबाद में भी बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। इन्होंने शहर की एक व्यस्त चौक पर अफगानिस्तान का झंडा फहरा दिया।इन लोगों पर तालिबान के लड़ाकों ने गोलिया चलाई हैं।अफगानिस्तान के पंजशीर में तालिबान के खिलाफ नॉर्दन अलायंस ने बगावत कर दी है। सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक, पंजशीर इलाके में अबतक तालिबान का कब्जा नहीं हुआ है। इसके अलावा अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने चरिकर इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। चरिकर वो इलाका है, जहां पर से सड़क काबुल और मजार-ए-शरीफ को जोड़ती है। अशरफ गनी के काबुल से भागने के बाद अमरुल्ला सालेह ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। सालेह का कहना है कि वो अभी भी अफगानिस्तान में मौजूद हैं।


Share This News