IMG 20210725 232810 59 कोरोना -ऑनलाइन बुकिंग से होगा टीकाकरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। सोमवार को केवल पीबीएम के जेरियाट्रिक सेंटर पर ऑनलाइन बुकिंग कर होगा टीकाकरण।स्लॉट खुलेंगें रात 9 pm वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स से भी होगा बीकानेर शहर में टीकाकरण।20 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन कर होगा कोविड टीकाकरण। 18+ 45+ 60+ सभी के लिए हो रहे साझा सत्र।

Tp न्यूज़। रविवार को टीम ऑवर फॉर नेशन का सफाई अभियान म्युजियम सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल वाली रोड के डिवाइडर पर हुआ . लगभग एक ट्राली सूखा प्लास्टिक व कचरा उठा कर डंपिंग यार्ड भेजा गया । सफाई अभियान मे श्रीमती विमला दुकवाल , डॉ आशु , कपिला , वाणी के साथ डॉ ब्रिजेन्दर त्रिपाठी , विशाल मालिक , भवानी सिंह राजपुरोहित , इन्दर सिंह , CA वसीम राजा , मानक व्यास, मानक व्यास, मो हसन , राम मीणा , शक्ति सिंह CA सुधीश शर्मा शामिल थे।

बंगाल व राजस्थान की संस्कृति और मेलों में कोई फर्क नहीं : बर्मन

राजस्थानी संस्कृतिप्रेमी व गणगौर मेले में सहयोग देने वाले स्वपन बर्मन का रमक झमक संस्था व झालापट्टा गणगौर मंडली ने किया अभिनंदन

बीकानेर। राजस्थानी संस्कृतिप्रेमी व गणगौर संस्कृति मेले में सहयोग देने वाले भैरव भक्त समाजसेवी स्वपन बर्मन का यहां रमक झमक संस्था व झालापट्टा गणगौर मंडली द्वारा अभिनंदन किया गया। पं. जुगल किशोर ओझा ‘पूजारी बाबा’, भैरव गिरी मठ के आनंद महाराज व रतना महाराज के सानिध्य में सम्मान स्वरुप उनको राजस्थानी साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल व भैरवनाथ का फोटो फ्रेम के साथ अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। रमक झमक संस्थान के अध्यक्ष पं. प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने सस्कृति सेवक सम्मान पत्र का वाचन किया। इस मौके सपन बर्मन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगाल और राजस्थानी लोगों में कोई फर्क नहीं है। यहां और वहां की संस्कृति, मेले लगभग एक जैसे ही है। टीएमसी से जुड़े बर्मन ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी सरकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बखूबी ध्यान रखे हुए है। उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में गणगौर गेट नहीं है लेकिन सबसे बड़े त्यौंहार होने वाले गणगौर में ममता दीदी की सोच से ऐतिहासिक गेट बनाए जा रहे हैं। जिस तरह कोलकाता में दुर्गा सजती है ठीक वैसे ही बड़ा बाजार में 9 गवरजा सजती है और अब वहीं पर गेट भी बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सुशील किराडू, बी.आर. पुरोहित, आर.के.सूरदासाणी, साफा एक्सपर्ट किशन पुरोहित व राधे ओझा सहित अनेक गणगौर कलाकार संस्क्रति कर्मी मौजूद थे। इससे पूर्व पं. पूजारी बाबा ने बर्मन व आनंद महाराज के स्वस्ति वाचन कर तिलक किया। किशन पुरोहित ने बर्मन के साफा बांधा।

हिमालय परिवार की ओर से जिला अध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में फूलनाथ सागर पर हरियाली अमावस्या पर सफाई अभियान किया गया । उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में गुलमोहर, पीपल,कोइली, जामुन व गिलोय के पेड़ लगाए गए । इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, शिवकुमार वर्मा, सुशीला, मुहर सिंह, रश्मि वर्मा, रजनी कालरा, अनामिका बिस्सा, माणक लाल किराडू, ओजस्वी बिस्सा, बसंत व्यास, मधु सिंह, मनाली कालरा, श्याम तिवारी व अंजु सहित अन्य उपस्थित थे ।

IMG 20210808 WA0120 कोरोना -ऑनलाइन बुकिंग से होगा टीकाकरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210808 WA0126 कोरोना -ऑनलाइन बुकिंग से होगा टीकाकरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210808 WA0168 कोरोना -ऑनलाइन बुकिंग से होगा टीकाकरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News