ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210725 232810 29 चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलवे ने किए इंतज़ाम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बांद्रा टर्मिनल से हिसार जा रही गाडी संख्या् 09215 के एस-5 कोच में सीट संख्या 51 पर श्रीमती पूजा पत्नी श्री विकास शर्मा निवासी कुंडल, भिवानी अपने भाई श्री रविकांत के साथ भरूच से हिसार सफर कर रहे थे । सुबह लगभग 07.45 बजे बीकानेर रेलवे के कंट्रोल रूम पर कोच के टीटीई, जोधपुर, श्री आर. सी. मीना द्वारा महिला को लेबर पेन होने की जानकारी दी गई व डॉक्टर की व्यवस्था करने की मांग की गई । रेलवे ने तुरंत कदम उठाते हुए, उस समय गाडी के रतनगढ स्टेेशन पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए चिकित्सक व संबंधित स्टाफ की व्यवस्था की । परन्तुु ट्रेन के रतनगढ़ स्टे्शन पर पहुंचने से पहले ही उस कोच में उपस्थित महिला सहयात्रियों द्वारा उक्त महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवा दी गई । जिसमे उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई । श्री रविकांत श्रीमती पूजा का भाई जो उनके साथ यात्रा कर रहा था, के अनुसार डॉक्टर पहले से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और डिलीवरी के 3-4 मिनट बाद ही ट्रेन रतनगढ स्टेशन पहुंच गई और मेडिकल टीम कुछ ही सेकंड में ट्रेन में प्रवेश कर गई।  इस कार्य में राजकीय चिकित्सालय , रतनगढ़ के गाएनोकोलोजिस्ट डा. सीताराम जी के द्वारा उक्त महिला का चेकअप किया गया, जिसमें मां और बच्चा दोनों को स्वस्थ पाए गए । डाक्टर द्वारा उन्हें जरूरी दवाईयां व इन्जेक्शन दिए गए। क्योंकि पैसेंजर को गंतव्य स्टेशन पर जाना था, अत: इसी गाडी से उन्हें रवाना किया गया ।  श्री रविकांत के अनुसार रेलवे ने हर मदद प्रदान की और वह बहुत संतुष्ट थे। उन्होंने रेलवे को धन्यवाद दिया । इस प्रकार रेलगाडी में प्रसव के इस परेशानी के लिए रेलवे द्वारा उठाया त्वरित कदम बहुत प्रशंसनीय व सराहनीय है।


Share This News