







Thar पोस्ट, तिरुवनंतपुरम। कोरोना के मामले केरल में फिर से उछाल पर है। वहाँ 24 घंटे में कोरोना वायरस से 116 और रोगियों की मौत हुई। चौथे दिन संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण की दर 13.61 प्रतिशत है। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संक्रमण के 20,772 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 33,70,137 हो गई है। 116 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,701 तक पहुंच गई है। 14,651 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 31,92,104 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,60,824 है।

