ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
15 55 04 satpal ldc sdm trap on 28 july 21 1627465665 बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एसडीएम मीनू वर्मा का रीडर सतपाल सिंह व एडवोकेट ओमप्रकाश एसीबी के हत्थे चढ़ गए हैं। वहीँ एक अन्य व्यक्ति रिश्वत राशि सहित फरार है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि परिवादी ने इकरारनामा द्वारा कृषि भूमि खरीद रखी थी। जिसका ऑन लाइन रिकॉर्ड में खसरा नंबर व भूमि अंकन गलत था। इसके शुद्धिकरण की एवज में कनिष्ठ सहायक व रीडर सतपाल सिंह ने रिश्वत राशि की मांग की थी। ट्रेप की कार्रवाई के वक्त आरोपी सतपाल ने 18 हजार रूपए एडवोकेट ओमप्रकाश को दिलवाए। ओमप्रकाश ने यह रिश्वत राशि सीधे अन्य व्यक्ति को दिलवा दी। कार्रवाई एएसपी रजनीश पूनिया के निर्देशन में एसीबी पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार खत्री मय टीम ने की। ख़बर लिखने तक दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी थी। एसीबी जांच करेगी कि रीडर द्वारा अपने स्तर पर ही घूसखोरी का खेल खेला जा रहा था या इसमें किसी की मिलीभगत है।


Share This News