ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210727 WA0126 डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर खिराज ए अकीदत पेश की गई।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष उस्मान खलीफा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पुष्पांजलि सभा रखी गई और कचहरी परिसर के बाहर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम मे शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कलाम साहब के जीवन से युवाओ को प्रेरणा लेने की बात कही। जिलाध्यक्ष सिंह ने कलाम साहब की सादगी के कई उदाहरण कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किये।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमन्त्रित सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुमताज़ अली भाटी ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक युवा को कलाम साहब के जीवन से किसी एक सिद्धान्त को अपने जीवन मे शामिल कर उसका अनुसरण करने का वादा अपने आप से करना चाहिए तभी कलाम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।भाटी ने कहा की कलाम साहब ने देश को अपना जीवन समर्पित कर दिया तथा सर्वोच्च पदों पर रहने के बाद भी उन्होंने खुद के लिए किसी तरह की पूंजी नहीं जमा की बल्कि अपने विचारो को ही आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर बना दिया | कलाम साहब हमेशा आने वाली युवा पीढ़ी की शिक्षा के लिए चिंतित रहे तथा उन्होने सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रमज़ान अब्बासी ने कहा की कलाम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की हम उनके विचारो को अपनी जीवन शैली में अपनाये कार्यक्रम मे जिला महामंत्री मोहन सुराणा,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी एवं जिला मंत्री एड असद रजा भाटी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष फारुख पठान, फारुख चौहान, महबूब नूरानी, मोहम्मद हुसैन डार, इमरान समेजा, चोरू खान, एड सिकंदर भाटी,जाकिर हुसैन, जावेद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News