IMG 20210726 WA0210 1 कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम की विजय गाथा- अखिलेश प्रताप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर व हिमालय परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम पर चर्चा करते हुए कारगिल के शहीदों का स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध विश्व के सबसे भीषण और दुर्गम युद्ध मे से एक है जिसमे भारत के 527 सैनिक शहीद हुए। लगभग 1300 सैनिक घायल हुऐ। 8 हज़ार से लेकर 20हज़ार तक के ऊंचे पहाड़ों पर लड़ा गया। मेजर विक्रम बत्रा एवं सिपाही संजय क्षेत्रीय को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिमालय परिवार की जिलाध्य्क्ष डॉ सुषमा बिस्सा ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस पराक्रम का परिचय दिया वो अपने आप मे अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि अटल- नवाज़ लाहौर समझौते के बाद पाकिस्तान ने भारत की पीठ पर छुरा घोपने का काम किया था।

पूर्व सैनिक ओंकार सिंह मोरखना, रूपेंद्र सिंह,श्रीमती रजनी कालरा, डॉ सुधा शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये ।

इस अवसर पर कारगिल शहीदों को स्मरण करते हुए शहीद स्मारक पर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, सोहन चावरिया, अरुण जैन, कौशल शर्मा, नरसिंह सेवग, विक्रम सिंह राठौड़, गोविंद शर्मा, शिखर चंद डागा, कमल गहलोत, संजय गुप्ता, अर्जुन कुमावत, शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत, मनोज सिंगला, विजय कुमार शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Share This News