IMG 20201004 005550 पलक झपकते ही दुल्हन गायब ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, श्रीगंगानगर। बदलते समय में महिलाएं अब दबंगता से निर्णय ले रही है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर में एक महिला पीहर जाने के दौरान बीच रास्ते पति को चकमा देकर फरार हो गई। दोनों की एक माह पहले ही शादी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नी को छोडऩे बस स्टैंड गया। वहां पत्नी ने पति को बाजार भेज दिया। पति जब तक बाजार से लौटता पत्नी वहां से गायब थी।उसकी सभी जगह तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लगा। पीडि़त पति ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने बताया क़ि पत्नी बोली- पहली बार पीहर जा रही हू कुछ खरीद लाओ
गांव संगतपूरा निवासी पीडि़त पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को पीहर भेजने के उद्देश्य से गांव से पदमपुर के बस स्टैंड पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद पत्नी ने कहा कि वह पहली बार पीहर जा रही है। खाली हाथ जाना अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे में बाजार से कुछ ले आओ। पत्नी की बात सुनकर वह पत्नी को बस स्टैंड छोडक़र बाजार में खरीदारी करने चला गया। लौटने पर पीडि़त की पत्नी वहां नहीं मिली। उसने आसपास तलाश किया लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला। पुलिस कार्रवाई जारी है।


Share This News