ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 149 हादसे में युवक सहित 18 भेड़ों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। आज लूणकरनसर थाना क्षेत्र में सुबह एक हादसे में युवक सहित 18 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक और उसके साथ चल रही भेड़ों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया युवक का शव तो इतना बुरी तरह कुचला कि उसको एकत्रित करना मुश्किल था। बुधवार सुबह नाथूसर गांव का मघाराम मेहला अपने भेड़ों को लेकर चराने के लिए निकला था। करीब 25 भेड़ों का ये रेवड़ सडक़ के किनारे चल रही थी, इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने इन सभी को कुचल दिया। पांच-सात भेड़ तो बच गए लेकिन बाकी सब ट्रक की चपेट में आ गए। रेवड़ के आगे आगे चल रहे मघाराम को भी ट्रक ने पूरी तरह कुचल दिया। उसके शरीर के ऊपर से ट्रक निकल गया, जिससे शव क्षत विक्षत होकर सडक़ पर फैल गया। नेशनल हाइवे संख्या 62 पर विश्वकर्मा गेट के पास हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने पर टाइगर फोर्स के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


Share This News