ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 134 प्रेमी संग सो रही थी पत्नी, और पति ने खेला खूनी खेल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बदलते परिवेश में अब महिलाएं और मुखर हो रही है। अनेक वारदातों में महिलाएं बेख़ौफ़ शामिल है। यूरोपीय देशों में महिलाएं बेख़ौफ़ जीवन जीती है। कुछ ऐसा ही भारत में हो रहा है। बीकानेर में पत्नी को प्रेमी के संग सोया हुआ देखकर गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर पत्नी के प्रेमी को लहूलुहान कर दिया। मौके पर पति का विकराल रूप देखकर पत्नी ने भाग कर अपनी जान बचाई। बज्जू थाना इलाके के चक दस बीएमडी गोडू में मांगीलाल विश्रोई की ढाणी में हुई इस खूनी वारदात के बाद इलाके में सनसनी सी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर लहूलुहान रामदास रायसिख को प्राथमिक उपचार के लिये खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भिजवाया जहां से पीबीएम होस्पीटल रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार रामदास रायसिंख पर उसकी प्रेमिका नीलम के पति मुकेश सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । नीलम सिंह और उसका पति मुकेश सिंह मूलरूप से यूपी के फर्ररूखाबाद निवासी है जो खेतीहर मजदूर है, इनके चार बच्चे हैं। यह मजदूर परिवार पहले सूरतगढ़ कस्बे के सदर इलाके में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। जहां इनके साथ मजदूरी करने वाला रामदास रायसिख कुछ माह पहले मुकेश की पत्नी नीलम और उसके बच्चे को भगा कर बज्जू इलाके में ले आया और यहां मांगीलाल विश्रोई के खेत में मजदूरी करने लगा। इसकी खबर मिलने के बाद मुकेश भी अपने तीन बच्चों के साथ नीलम को तलाश करते हुए बज्जू के चक दस बीएलडी गौडू पहुंच गया। जहां राजदास ने खेत मालिक से बात करके उसे भी खेत में मजदूरी पर रख लिया। बताया जाता है कि मुकेश सिंह अभी तीन दिन पहले ही गौडू पहुंचा था, जहां उसकी पत्नी नीलम एक बार भी उसके साथ सोने के लिये नहीं आई। शुक्रवार की रात भी नीलम अपने पति मुकेश के साथ सोने के बजाय ढाणी से थोड़ी दूर रामदास के साथ जाकर सो गई। इससे आहत हुए मुकेश ने रामदास को ठिकाने लगाने के लिये देर रात को उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घातक हमले में घायल रामदास के गंभीर चोटे आई है। पुलिस के अनुसार पीडि़त की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी ने दर्ज कराया पति पर केस इस खूनी वारदात में घायल हुए रामदास की प्रेमिका नीलम ने अपने पति मुकेश पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। नीलम ने बताया कि देर रात को कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे मुकेश ने नींद में सो रहे रामदास रायसिख पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद मुकेश को हिरासत में लेकर उसकी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार वारदात में घायल रामदास की हालत गंभीर होने पर उसके बयान दर्ज नहीं हो पाये है। कार्रवाई जारी है।


Share This News