ताजा खबरे
IMG 20210708 WA0069 कांग्रेस : मोदी के खिलाफ प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। आज युवा कांग्रेस बीकानेर द्वारा मुख्य डाकघर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मोदी सरकार का विरोध कर कहा कि जब तक पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नही होगी तब तक महंगाई पर काबू नही होगा। पूर्ववर्ती केंद्र में कांग्रेस सरकार ने कच्चे तेल की बढ़ोतरी पर भी पेट्रोल डीजल के दामों की बढ़ोतरी पर काफी हद तक अंकुश लगाया था।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल एंव राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला ने कहा कि आज देशवासी पेट्रोल डीजल के दामों की प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी से त्राहि त्राहि कर रही लेकिन मोदी सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रहा है एंव सत्ता के नशे में चूर है।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनपत चायल ने कहा कि इन बढ़ी हुई कीमतों से आमजन की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है आमजन अपने आप को बेबस समझ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव आमजन के हितार्थ संघर्ष किया है जो सदैव जारी रहेगा।
युवा कांग्रेस नेता फ़िरोज भाटी एंव तोलाराम सियाग ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के समय मे भाजपा ने सदैव पेट्रोल डीजल को लेकर कांग्रेस को घेरा था लेकिन आज भाजपा चुप है। प्रदेश ने भाजपा को 25 सांसद विजयी कर लोकसभा में भेजा वो सांसद भी एक बार भी पेट्रोल डीजल के दामों को कम करने की आवाज़ तक नही उठा पाया है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर्रहमान आरिफ ने कहा कि विरोध का यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश मे चल रहा है जो आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
आज हुवे इस विरोध प्रदर्शन में इनके अलावा पार्षद मनोज किराडू, नितिन चड्ढा, पार्षद रफीक खान, प्रदेश सचिव देवेंद्र बिस्सा, मनोज चौधरी, पार्षद अब्दुल सत्तार कोहरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष फरमान कोहरी, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, अमन पारीक, रितेश सेवग, मैक्स नायक, नवनीत आचार्य, मिर्जा हैदर बैग, सुनील सारस्वत, गौरव शर्मा, आजम कुरेशी, मूलचंद गुर्जर, फ़िरोज भुटटो, इरफान कोहरी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।


Share This News