ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 56 राजस्थान में तेज़ बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान में आने वाले दिनों में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे बाद दो-तीन दिन तक जमकर बरसात होगी। प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से के तापमान में गिरावट आएगी। जयपुर में भी दो दिन तक तेज बारिश होगी। राजस्थान में 10 जुलाई से बारिश होगी। विभाग की माने तो मात्र 48 घंटे बाद जमकर बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी से चली हवाओं का पैटर्न बदल कर पश्चिम की तरफ हो गया है। जिससे मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। 10 व 11 जुलाई को उदयपुर संभाग के कई जिलों में भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, भीलवाड़ा आदि जिलों में भारी बरसात की संभावना है। उधर, 13 जुलाई तक प्रदेश के भरतपुर, अजमेर, जोधपुर जिले में मानसून सक्रिय होने की संभावना है ।दक्षिणी-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा और धौलपुर से गुजर रही है। इसके चलते गुरुवार को बारां, कोटा, झालावाड़ में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, कोटा, बूंदी करौली, झुंझुनू,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


Share This News