ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 39 डॉ. कल्ला के प्रयास-बीकानेर में उरमूल सर्किल से करमीसर रोड जंक्शन एवं गोगागेट सर्किल से उदयरामसर जंक्शन की सड़कों का होगा विकास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर/बीकानेर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के विशेष प्रयासों से राज्य सरकार ने बीकानेर शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों पर उरमूल सर्किल से करमीसर रोड जंक्शन एवं गोगागेट सर्किल से उदयरामसर जंक्शन की सड़कों के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।डॉ. कल्ला ने बताया कि इन कार्यों से बीकानेर शहर के इन मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों एवं लोगों को सुगम यातायात एवं आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को भी रोजमर्रा के कार्यों में पूरा लाभ मिलेगा।जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर उरमूल सर्किल से करमीसर रोड जंक्शन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-89 पर गोगागेट सर्किल से उदयरामसर जंक्शन तक करीब 9 किलोमीटर की लम्बाई में सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण होगा। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।


Share This News