ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210703 WA0120 डाॅ. नईम ने किया डूंगर काॅलेज का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा विभाग ग्रुप चतुर्थ के संयुक्त सचिव डाॅ. मोहम्मद नईम ने शनिवार को डूंगर काॅेलेज का निरीक्षण किया। प्राचार्य डाॅ. जी. पी. सिंह ने बताया कि शनिवार को एक दिन पर बीकानेर दौरे पर पधारने पर प्रो. नईम ने डूंगर काॅलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रो. नईम ने स्मार्ट साइन्स लैब, अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ तथा महाविद्यालय में हो रहे सघन वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। डाॅ. नईम ने महाविद्यालय के विकास कार्यों को सराहा तथा यूजीसी नैक निरीक्षण में लगातार तीसरी बार ए ग्रेड मिलने पर बधाई दी। काॅलेज के अलावा संयुक्त सचिव ने पीटीईटी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा तथा डूंगर काॅलेज द्वारा लगातार तीसरी बार पीटीईटी के सफल संचालन की सराहना की। इस अवसर पर डाॅ. नरेन्द्र नाथ, डाॅ. मोहम्म्द हुसैन, डाॅ. सुरेन्द्र पाल मेघ, डॉ नरेंद्र भोजक तथा डाॅ. सोनू शिवा सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


Share This News