ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
19 37 00 1625229123890 1625229123251 1625229122468 1625229088827 IMG 20210702 WA0034 4 अच्छी खबर : जेठमल सेठिया प्राथमिक चिकित्सा केंद्र शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar posts, बीकानेर। समाज कल्याण की दिशा में जैन समाज सदैव अग्रणी रहा है। श्री अगरचन्द भैंरादोन सेठिया जैन पारमार्थिक संस्था के सह-संस्थापक भामाशाह सेठ स्व. जेठमलजी सेठिया के 125वें जन्म दिवस के उपलक्ष में सेठिया परिवार के सदस्यों ने स्व. श्री जेठमलजी सेठिया की याद को चिर-स्मरणीय बनाये रखने के लिए ‘‘जेठमल सेठिया प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र’’ का शुभारम्भ आज दिनांक 2 जुलाई 2021 वार शुक्रवार को किया गया। चिकित्सा केन्द्र का शुभारम्भ समाज की वरिष्ठ श्राविका श्रीमती चांददेवी बैद नें किया।  वर्तमान में इस केन्द्र पर शुगर, ब्लड प्रेशेर व फस्ट ऐड सेवा को चालु किया गया और साथ में आधुनिक उपकरणों के साथ एक बैड लगाया गया है। भविष्य के सभी परिवार के सदस्यों की राय से इसको और नये आयाम देने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रजी सेठिया द्वारा अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतमजी रांका का शॉल व संस्था के मंत्री श्री शान्तिलालजी सेठिया ने श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। इसी अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुनीलजी बम्ब का स्वागत सिद्धार्थजी सेठिया ने शॉल ओढाकर किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चम्पालालजी डागा का संस्था के कोषाध्यक्ष श्री सत्यजीतजी सेठिया ने एवं जयचन्दलालजी डागा का ऋत्विक सेठिया ने सम्मान किया। बीकानेर संघ के महामंत्री श्री इन्द्रचन्दजी दुगड़ का शॉल ओढ़ाकर नीरज सेठिया ने सम्मान किया।  अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय साधुमार्गी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान् गौतमजी रांका ने सस्था के सामाजिक सेवा व धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली श्री अगरचन्द भैंरोदान सेठिया जैन पारमार्थिक संस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि आज के समय में इस एैलोपैथिक व्यवस्थाओं के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र से समाज के सभी वर्गों को निश्चित ही लाभ मिलेगा। इसके शुभारम्भ के लिए श्री रांकाने संस्था के ट्रस्टियों व पारिवारिक सदस्यों का बहुत-2 आभार व्यक्त किया। श्रीमान् चम्पालालजी डागा एवं श्री जयचन्दलालजी डागा ने भी संस्था के इस नए आयाम के उद्घाटन अवसर पर संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा की। अन्त में संस्था के कोषाध्यक्ष श्री सत्यजीत सेठिया ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News