ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20201004 005623 कांग्रेस : आपसी दावपेंच में उलझी नियुक्तियां ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। राजस्थान में दिग्गज नेताओं में परस्पर दावपेंच के चलते होने वाली अनेक नियुक्तियां अधरझूल में है। राजस्थान कांग्रेस में ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक में पदाधिकारी नहीं हैं। बता दें कि 11 माह पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत की। पार्टी नेतृत्व ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक सभी कार्यकारिणी भंग कर दी थी प्रदेश अध्यक्ष का पद सचिन पायलट के पास था, लेकिन उन्हें दोनों ही पदों से बर्खास्त कर दिया गया था। सीएम अशोक गहलोत ने शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। डोटासरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष तो बना दिया गया, लेकिन वे निचले स्तर तक संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति अब तक नहीं कर सके। बड़ी मुश्किल से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की छोटी कार्यकारिणी बनाई गई, लेकिन काफी कोशिश के बावजूद विस्तार नहीं हो पा रहा है। उधर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन कई बार संगठनात्मक नियुक्तियों का काम शीघ्र पूरा होने का दावा कई बार किया। डोटासरा ने संभावित पदाधिकारियों की सूची भी तैयार की, लेकिन सीएम गहलोत और पायलट के बीच एक दर्जन नामों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। पायलट खेमा सरकार के साथ संगठन में भी बराबर की भागीदारी चाहता है, वहीं गहलोत ऐस करना नहीं चाहते। दोनों नेताओं के बीच सहमति नहीं होने के कारण 39 जिला व 400 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की घोषणा अटकी हुई है। इधर , डोटासरा का कहना है कि नियुक्तियों को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। इस माह के अंत तक निचले स्तर तक संगठनात्मक नियुक्तियां हो जाएंगी। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर आलाकमान ने जिलों के प्रभारियों से तीन-तीन नाम का पैनल मांगा है। 


Share This News