ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 1 फिर लगेगा लॉक डाउन ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश अभी दूसरी लहर से उभर भी नहीं पाया था कि अब तीसरी का डर सताने लगा है। भारत सहित दुनिया के 85 देशों में कोरोना डेल्टा प्लस फ़ैल रहा है। भारत में कोरोना को लेकर केंद्र सरकार एक बार फिर सख्त हो गई है. केंद्र ने 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिये हैं. केंद्र ने राजस्थान, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल और केरल सहित 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए जहां 21 से 27 जून के बीच संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र में कहा कि देश में लगतार संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है और ऐसे में जरूरी है कि जिला और उप जिला स्तर पर हालात पर कड़ी निगरानी रखी जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 29 जून को लिखे पत्र में कहा, ‘इसलिए, पूरे राज्य में नियंत्रित और सतर्कता के साथ पाबंदियों में ढील और गतिविधियों की अनुमति दी जानी चाहिए.’ यह पत्र राजस्थान, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, ओडिशा, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और असम को भेजा गया है.


Share This News