ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210629 WA0226 पीबीएम प्रशासन को ट्रोलियां भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिला उद्योग संघ का समाज सेवा का नया आयाम पीबीएम की कबाड़ ट्रोलियों को दिया। नया रूप अधीक्षक को की भेंट।
बीकानेर जिला उद्योग संघ ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करते हुए पीबीएम अस्पताल की कबाड़ पड़ी 42 ट्रोलियों को नया रूप देकर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही व डॉ. पी.डी. तंवर को सुपुर्द की | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में मरीजों को लाने व ले जाने में आ रही ट्रोलियों की कमी को देखते हुए अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही से सम्पर्क कर कबाड़ बन चुकी ट्रोलियों को बीकानेर जिला उद्योग संघ में लाकर ट्रोलियों के पहिये, लोहे की चद्दर व पाइप नए डलवाए गये और वापस इन ट्रोलियों को नया रूप देकर पीबीएम अस्पताल को सुपुर्द कर दी गई | डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और मरीजों की सुविधा के लिए किया गया यह कार्य अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी सिद्ध होगा | डॉ. पी.डी. तंवर ने बीकानेर जिला उद्योग संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया | इस अवसर पर राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला, विनोद गोयल, वीरेंद्र किराड़ू, नरेश मित्तल, हरिकिशन गहलोत, अशोक गहलोत, आदर्श शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, सुशील व्यास, डॉ. आशीष सोलंकी, डॉ. पंकज मोहता, किशन मूंधड़ा, पवन पचीसिया, रोहित पचीसिया आदि उपस्थित हुए |


Share This News