ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
11 55 14 2535294IMG 20210628 111924 हिमांशु अरोड़ा 5 जून से लापता, तलाश जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। एक युवक की तलाश जारी है। 29 वर्षीय हिमांशु अरोड़ा पुत्र प्रकाश चंद अरोड़ा 5 जून से लापता है। लापता के भाई एम एस कॉलेज के सामने विवेक नगर निवासी दीपांशु ने कोटगेट थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। हिमांशु पीबीएम के पास स्थित एक लैब में काम करता था। वहीं अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बीदासर बारी स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। हिमांशु की पत्नी भी एक अन्य लैब में काम करती है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद 30 मई को सुबह सात बजे वह बीदासर बारी से निकला था जो वापिस नहीं लौटा। इस बीच वह जस्सूसर गेट अपने रिश्तेदार के यहां भी गया। 2 जून के बाद पीबीएम में रहने लगा। इस बीच वह लैब भी जा रहा था। अंतिम बार उसे कमला कॉलोनी में देखा गया। 5 जून के बाद वह कहीं नहीं दिखा। इतने दिनों तक परिजन इधर उधर तलाश करते रहे।जांच अधिकारी एएसआई ताराचंद का कहना है कि हिमांशु की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा। उसका मोबाइल 30 मई से पहले से ही बंद था। परिजनों का कहना है कि मोबाइल खो गया था। हालांकि शक यह भी है कि उसने मोबाइल बंद कर लिया हो। सूत्रों के अनुसार वह भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। 30 अप्रेल को उसके पिता की मृत्यु हो गई। उसके बाद से खुद को और अधिक अकेला महसूस करने लगा। 
एएसआई ताराचंद ने बताया कि परिजनों से कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। पत्नी का रवैया चौंकाने वाला है। वह कह रही है कि उसे कोई मतलब नहीं है कि वह कहां गया है। अगर आपको हिमांशु कहीं दिखे तो उसकी सूचना कोटगेट पुलिस को दें। साभार।


Share This News