ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 191 नोखा ने 1,526 टीके लगाकर बनाया राजस्थान का नया कीर्तिमान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

सोमवार को 78 बूथों पर होगा कोविड टीकाकरण

Thar पोस्ट, बीकानेर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा ने 1,524 टीकों के साथ राजस्थान में अब तक 1 दिन में सर्वाधिक  टीकाकरण का रिकॉर्ड अपने नाम करवा लिया है। जिले में कोविड 19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को 194 बूथों पर अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 34,279 का टीकाकरण हुआ।  जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में प्रशासन व चिकित्सा विभाग के प्रयास रंग ला रहे हैं। कलेक्टर मेहता ने चिकित्सा विभाग सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी है।सीएमएचओ डॉ ओम प्रकाश चाहर ने बताया कि रविवार को छुट्टी के दिन भी वैक्सीन वॉरियर्स ने जम के काम किया। 31,020 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज व 3,259 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 प्लस आयु वर्ग में कुल 29,257 युवा पहुंचे वैक्सीन लगवाने जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के 4,916 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई।

सोमवार को 78 बूथों पर होगा कोविड टीकाकरण। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 78 बूथों पर कोविड टीकाकरण होगा। 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का बंपर कोविड टीकाकरण होगा। पीबीएम अस्पताल, पीएमआर बिल्डिंग, जिला अस्पताल, सेटेलाइट गंगाशहर, शहरी पीएचसी-डिस्पेंसरी सहित कुल 14 बूथों पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग द्वारा होगा कोविड टीकाकरण। जबकि 31 ग्रामीण पीएचसी व उपकेंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग द्वारा कोविड टीकाकरण होगा, इनमे शत प्रतिशत कोविशिल्ड उपलब्ध रहेगी। 12 शहरी सहित कुल 30  केन्द्रों पर 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का होगा कोविड टीकाकरण। 3 केन्द्रों पर कार्यालय स्थल संबंधी बूथ रहेंगे।


Share This News