ताजा खबरे
IMG 20210626 142912 महिला कांग्रेस नेता भड़की, डोटासरा से मिलने गई थी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post आज बीकानेर में जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस के कुछ पार्षद और कार्यकर्ता नाराज दिखे। दरअसल डोटासरा रिक्त पदों को लेकर सर्किट हाउस में फीड बैक ले रहे थे। इस बीच कांग्रेस नेता अंजना खत्री के साथ कुछ कार्यकर्ता पहुंचे। डोटासरा द्वारा अनदेखा करने पर ये नाराज हो गए। इस बीच अंजना खत्री ने खूब खरी खरी सुनाई। कांग्रेस नेता ने यह भी कह दिया कि जब डोटासरा के पास मिलने का समय नहीं है तो यहाँ रुकने से क्या लाभ? हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं ने मामले पर पर्दा डालने , शांत करने का भी प्रयास किया।


Share This News