ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 179 उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों से 3 राजकीय विद्यालय क्रमोन्नत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से कोलायत विधानसभा के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में तथा दो माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि विद्यालय क्रमोन्नत होने से क्षेत्र के बच्चों का गांव में ही इन कक्षाओं में अध्ययन का अवसर मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलासर को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। इसी प्रकार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बज्जू खालसा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गज्जेवाला को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है।उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी आज रात 10 बजे बीकानेर पहुचेंगे। श्री भंवर सिंह भाटी शनिवार सुबह 10 बजे जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकरियों की बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे राजकीय नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री सायं 4 बजे ग्राम पंचायत कोलासर में विधायक निधि कोष से निर्मित अंबेडकर भवन का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री रविवार को प्रातः 11.30 बजे स्टेट हाईवे 87 ए के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्यों का बज्जू में शिलान्यास करेंगे तथा सायं 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share This News