ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 173 प्रभारी मंत्री डोटासरा दो दिवसीय दौरे पर, शुक्रवार शाम बीकानेर पहुंचेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा दो दिन बीकानेर में रहेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री शुक्रवार को सुबह 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई करेंगे। जन सुनवाई में कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के मद्देनजर एक समय में दो ही व्यक्ति उपस्थित हो सकंेगे। वे शाम 5 बजे नापासर की राजकीय गीतादेवी बालिका उच्च उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का निरीक्षण करेंगे।  रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
प्रभारी मंत्री शनिवार को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात करेंगे तथा सुबह 10 बजे जिला अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे राजकीय नेत्रहीन आवासीय विद्यालय बीकानेर के नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे और दोपहर 3 बजे शिक्षा निदेशालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लंेगे। शिक्षा मंत्री शाम 6 बजे बीकानेर से सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे।  


Share This News