ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 156 कोरोना की रफ़्तार हुई तेज़, ऑक्सीजन की कमी से हालात खराब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भले ही हमारे देश में कोरोना कम हो रहा है लेकिन कई देशों में यह बढ़ रहा है। ब्रिटेन, रशिया सहित कई देशों में कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है। काबुल -अफगानिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जरूरी चिकित्सा ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं। यहाँ सरकार ऑक्सीजन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे मुश्किलें पेश आ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुलाम दासी नाजारी ने हाल ही में मीडिया को बताया कि सरकार 10 प्रांतों में ऑक्सीजन आपूर्ति संयंत्र स्थापित कर रही है, जहां के कुछ क्षेत्रों में कोविड मामलों में लगभग 65 प्रतिशत वृद्धि हुई है। अफगानिस्तान में एक दिन में सिर्फ 4,000 जांच ही होती है। अफगानिस्तान में संक्रमण के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मई के अंत में 1,500 मामले आ रहे थे, जबकि इस सप्ताह दैनिक मामलों की संख्या बढ़कर 2,300 से अधिक हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय तो पहले से ही इस वृद्धि को ‘संकट’ करार दे चुका है। महामारी के उभरने के बाद से, अफगानिस्तान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,01,906 पुष्ट मामले आ चुके हैं और 4,122 मौतें हुई हैं।


Share This News