ताजा खबरे
IMG 20210414 215415 1 नई गाइड में मिलेगी ये छूट, शीघ्र जारी होगी, विवाह होंगे, दर्शन-डेरा खुलेगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की तैयारी है। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को भी आधे दर्शक क्षमता के साथ खोलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कल सर्वदलीय वीसी में भी जल्द धार्मिक केंद्र खोलने की अनुमति देने की घोषणा की थी।
गृह विभाग ने नई गाइडलाइन तैयार करके मुख्यमंत्री को भेजी है। नई गाइडलाइन को मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब मंगलवार को कभी भी जारी किया जा सकता है। पहले सोमवार को ही जारी करने की तैयारी थी। नई गाइडलाइन में धार्मिक केंद्रों और सिनेमाघर मल्टीप्लेक्स खोलने, बाजारों का समय बढ़ाने और सरकारी सरकारी दफ्तरों में 100 प्रतिशत कर्मचारियों को रूटीन समय में बुलाने पर फैसला तय माना जा रहा है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 3 हजार रह गए हैं, हर दिन रिकवरी भी अच्छी है। ऐसे में सरकार ने पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया है।
रविवार का वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा
सरकार ने पहले एक्टिव केस 10 हजार से कम होने पर वीकेंड कर्फ्यू हटाने की बात कही थी, लेकिन अब एक्सपर्ट ने रविवार को कर्फ्यू जारी रखने की राय दी है। फिलहाल रविवार का कर्फ्यू जारी रहना तय है। तीसरी लहर की आशंका के चलते कुछ पाबंदियों को जारी रखा जाएगा।
सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स खोलने की मिलेगी अनुमति
गृह विभाग ने सभी सिनेमाघरों और मल्टीपलेक्स से सिटिंग प्लान मांगा था। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत मिलेगी। पहले फेज में आधे या इससे कम दर्शकों के साथ अनुमति दी जाएगी।
शाम 6 बजे तक बढ़ सकता है बाजारों का समय
कोरोना के मामले लगातार कम होते रहने पर बाजारों के खुलने का समय भी दो घंटे बढाए जाने के आसार हैं। अभी 4 बजे तक ही बाजार खुल रहे हैं, आगे इसे बढ़ाकर 6 बजे तक किया जा सकता है। बाजारों का समय बढ़ाने के साथ रोजाना शाम पांच बजे से सुबह 5 बजे तक लगने वाले कर्फ्यू के समय को भी घटाया जाएगा। अब नाइट कर्फ्यू ही रह सकता है 5 बजे की जगह कर्फ्यू अब शाम 7 या 8 बजे से लागू किया जा सकता है।
शादी समारोह पर लगा प्रतिबंध हटेगा
1 जुलाई से प्रदेश भर में शादी समारोह पर लगा प्रतिबंध हटाने की तैयारी है। कोरोना बढ़ने के बाद सरकार ने 30 जून तक शादी समारोह पर पाबंदी लगा दी थी। अब ये पाबंदी हटाई जाएगी। शादी समारोह पर पहले फेज में मेहमानों की संख्या की लिमिट 50 या इससे कम ही रह सकती है। बैंड बाजा, बारात निकालने, मैरिज गार्डन, मैरिज इवेंट पर लगी रोक हट जाएगी।
नई गाइडलाइन में पार्क और गार्डन खोलने का समय बढ़ने की संभावना है, सुबह शाम दोनों वक्त पार्क, गार्डन खोले जा सकते हैं। सिटी बसों के चलने का समय भी देर शाम तक बढ़ाया जा सकता है, अभी केवल पांच बजे तक का ही समय है।
पूरे कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर
सरकारी दफ्तरों में सभी कर्मचारियों को बुलाने की मंजूरी मिलने के आसार हैं। अभी आधे कर्मचारियों के साथ 4 बजे तक ही खुलते हैं। अब पूरे कर्मचारियों के साथ सभी सरकारी दफ्तरों में शाम 6 बजे तक काम करने की छूट मिलना तय है।


Share This News