ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
IMG 20210619 WA0003 मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना से पीड़ित थे Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट। दुनिया में लोगों के जीवन के प्रेरणा स्त्रोत उड़न सिख मिल्खा सिंह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं। इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91वीं साल में अपनी अंतिम सांस ली है वहीं निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं. बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना नेगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबियत नाजुक होने लगी इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां उनकी मौत हो गई है.इसी हफ्ते पत्नी की मौत हो जाने के बाद वे मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वे खुद भी आईसीयू में भर्ती थे.
महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख जताया है. ट्विटर पर अपना दुःख व्यक्त करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा है ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है. जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा किया, असंख्य भारतीयों के दिलों में उनके लिए खास जगह थी. उनके व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का चहेता बना दिया. उनके निधन से दुखी हूं.” बता दें कि कोरोना से डॉ चिन्ना रेडियोलाजिस्ट का भी निधन हाल ही में हुआ। वे मशहूर पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी थी।


Share This News