ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210619 WA0238 राहुल गांधी का व्यक्तित्व देश के सच्चे सेवक वाला-यशपाल गहलोत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय जवाहर पार्क में पौधारोपण करते हुए उनके दीर्धायु की मंगलकामना की साथ ही मास्क और सेटाइज़र आमजन में बांटे
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पौधारोपण करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन देश के सच्चे सेवक वाला है वे हमेशा आमजन की सुरक्षा और अधिकारों के खिलाफ होने वाले कार्यो का विरोध करते आये है| उनका एकमात्र मकसद सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्रत्येक जरूरत मंद व्यक्ति को उसके मूल अधिकारों के साथ सुविधाएं मिले ऐसे नेता आज के दौर में मिलते ही नही आज जन्मदिवस पर उनके दीर्धायु की मंगलकामना करते है
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहाकि राहुल।गांधी जी देश के गरीब और पीड़ित कुनबे के नेता है उनके अधिकारों के लिए लड़ना और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना उनके व्यक्तित्व को मसीहा के रूप में चरितार्थ करता है
शहर कांग्रेस प्रवक्ता और पार्षद नितिन वत्सस ने बताया कि पौधारोपण के बाद यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बेमास्क राहगीरों को रोककर उन्हें मास्क बांधते हुए उन्हें लापरवाह नही होने और कोरोना से बचाव की हिदायत दी साथ ही बस्तियों में संक्रमण ना फैले इसके लिए मास्क और सेनेटाइजर बस्तियों में वितरित किये गए
आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नृसिंहदास व्यास, महासचिव ललित तेजस्वी,पार्षद मनोज किराडू, सचिव रवि पुरोहित,राहुल जादुसांगत, डॉ मिर्जा हैदर बेग, मुमताज़ बानो, नित्यानंद पारीक, मुमताज़ शेख, राजपाल पुनिया, रविकान्त वाल्मीकि,योगेश पालीवाल, सहित काँग्रेसिजन मौजूद थे


Share This News