ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 108 हनी ट्रेप में ऐसे फंसा युवक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। जैसलमेर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रेप के आरोप में युवक को पकड़ा हैं। फिलहाल एटीएस के अधिकारी आरोपी युवक से पूछताछ कर रहे है।बताया जा रहा है एटीएस की यह कार्यवाही जैसलमेर के चांधन गांव में की गई है।यह युवक आईएसआई के जाल में फंसकर हनी ट्रैप का शिकार हुआ है।पूछताछ के बाद हो सकेगा पूरा खुलासा कि युवक के सीमापार से क्या संबंध है।आरोपी युवक पर सुरक्षा एजेंसिया  लम्बे समय से नजर बनाए हुए थी चांधन रेंज में भारतीय सेना के सभी महत्वपूर्ण हथियारों व गोला बारूद का परीक्षण किया जाता है।हनी ट्रैप का शिकार हुए युवक से खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ में जुटी हुई है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि युवक से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण राज खुल सकते हैं।अभी तक की पूछताछ में उसने इतनी ही स्वीकार किया है कि वह सीमा पार किसी युवती से बाते करता था और उसने उससे देश की सुरक्षा को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है,लेकिन मोबाइल से उड़ाए गए डेटा के आधार पर लग रहा है कि यह युवक झूठ बोल रहा है।


Share This News