IMG 20210414 215415 कांग्रेस : राजस्थान में सुलग रही चिंगारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में पड़ रही गर्मी के बीच कांग्रेस में भी चिंगारी सुलग रही है। कांग्रेस के जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही राजस्थान का सियासी पारा भी चढ़ रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति एक्टिव मोड पर आ गई है। गुरुवार को सचिन पायलट के सिविल लाइन स्थित उनके सरकारी आवास पर उनके सबसे खास आठ विधायकों की बैठक हुई है। इसमें पायलट खेमे के खास माने जाने वाले युवा नेता और परबतसर विधायक राम निवास गावड़िया, विश्ववेंद्र सिंह, पीआर मीणा, मुकेश कुमार जैसे नेता शामिल हुए हैं। इसके साथ ही अब सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को भी तेज कर दिया है। यह बैठक क्यों बुलाई गई है, फिलहाल इस पर संशय बना हुआ है। राजनीती के आकाओं के अनुसार सचिन पायलट के घर पर हो रही आठ विधायकों की यह बैठक इसलिए भी खास है, क्योंकि हाल ही सचिन पायलट पार्टी नेतृत्व से सुलह कमेटी की ओर से मुद्दे ना सुलझाने को लेकर नाराजगी जताई थी। हालांकि राजस्थान की राजनीती का ऊंठ किस करवट बैठता है इसका आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।


Share This News