ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210608 133410 करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए प्रस्तावित जमीन पर हुए कब्जे को निगम ने ध्वस्त कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी के निर्देशन में निगम की टीम आज मौके पर पहुंची। जेसीबी से चारों ओर की दिवारों को तोड़कर निगम का बोर्ड लगा दिया गया। जानकारी के अनुसार कि खतुरिया कॉलोनी संस्कार सदन के पीछे नगर निगम स्वामित्व की करोड़ों की जमीन जिस पर महापौर द्वारा बजट वर्ष 2021जी22 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए आवासीय बहुमंजिला इमारत की घोषणा की गई थी। उक्त जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अतिक्रमण कर चारदीवारी करवा ली थी। जिस पर आज आयुक्त ए एच गौरी के निर्देशन में नगर निगम टीम द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त कर जमीन के अतिक्रमण मुक्त करवाकर निगम स्वामित्व के बोर्ड लगाए गए। नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा पूर्व में भी निगम स्वामित्व की जमीनों पर अतिक्रमण हटाकर भूमि स्वामित्व में लेने के निर्देश दिए जा चुके हैं। महापौर ने बताया की नगर निगम स्वामित्व की जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कोरोना के कारण कार्यवाहियां नही हो सकी आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर निगम स्वामित्व की सभी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व निरीक्षक जगदीश खीचड़, अलका बुरड़क, उप नगर नियोजक मामराज चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी ओम जावा, कनिष्ठ अभियंता सुमन सारण, स्वास्थ्य निरीक्षक बी डी व्यास तथा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Share This News